समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक-07.09.2025 की रात्रि को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से रबर लगाकर पटाखा जैसी तेज आवाज निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक, और चंडी तिराहा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों मोटरसाइकिलों की जांच की गई। लगभग एक दर्जन से अधिक बुलेट चालकों के खिलाफ ई-चालान जारी किए गए, जबकि कई वाहन चालकों को रबर हटाने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि यह अभियान पिछले कुछ दिनों से चलाया जा रहा है और आगे भी इसे व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की तेज आवाजें न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाती हैं, बल्कि इससे हृदय रोगियों व बुजुर्गों को गंभीर स्वास्थ्य खतरे हो सकते हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



