समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। नगर पंचायत मल्हार के लेखक राजेश पाण्डेय के सुपुत्री आस्था पाण्डेय ने कक्षा आठवी में 75 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही राकेश रोशन पाण्डेय के पुत्री अन्नया पाण्डेय ने कक्षा 7 वीं में 85 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान आई हैं। शिवाश पाण्डेय ने कक्षा में 84 प्रतिशत अंक लाकर वे भी प्रथम स्थान प्राप्त किये है। ये तीनो बच्चे डी.ए.व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल वेदपरसदा के छात्र हैं। स्वयं संस्था के प्राचार्या श्रीमति स्वेता श्रीवास्तव ने इनको अपने हाथो से प्रमाण पत्र देकर इनको आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । ज्ञातत हो कि ये तीनो बच्चे प्रतिवर्ष प्रथम स्थान में उत्तीर्ण होते आ रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



