समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर । मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के जयराम नगर मंडल के ग्राम महमंद बूथ क्रमांक 142 में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा नेता अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी जी के जनप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” 2023 नव वर्ष में प्रथम और मोदी जी की मन की बात 99 वी कड़ी को अपने ग्राम पंचायत महमंद के बूथ क्रमांक 142 में मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम सुना गया । तत्पश्चात बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत बूथ 135,136,137,138,139,140,141,142 के प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ बैठकर बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ के 11 प्रमुख पदाधिकारी एवम पन्ना प्रमुखों की सूची बनाई गई एवम उनके डाटा एंट्री के फॉर्म भरे गए जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या के साथ में बूथ के अध्यक्ष बूथ के पालक बूथ के संयोजक सह संयोजक बूथ प्रभारी अशोक साहू , तिलक साहू , विष्णु मानिकपुरी ,सौखी रजक, छोटे लाल यादव, रामसंतोष रजक जय तिवारी ,संतोष ,मनहरण सतनामी, दुर्गेश सूर्यवंशी, राजू यादव, गुरुचरण निषाद ,भागवत रजक,आदि बूथ के वरिष्ठ एवं युवा गण उपस्थित रहे। मस्तुरी ग्राम पंचायत मे भी में आकाश वाणी के माध्यम से मस्तूरी के बूथ क्रमांक 176 में प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात सुनी। जिसमे भाजपा के एस कुमार मनहर,प्रकाश अवस्थी,पवन श्रीवास, संजय गुप्ता,गजानंद विश्वकर्मा, भागवती शुक्ला,विशाल प्रजापति,अनिल प्रजापति, सौमित्र शुक्ला, सौरभ शुक्ला,प्रींशु गवराहा एवं अन्य बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



