मिंटू कुमार समाज जागरण ।
इन दिनों हजारीबाग जिले के कई ऐसे सड़क है जिसमें पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है । जिसमें केसूरा से सरौनी जाने वाला रोड । झुमरा से पुनाय बसरिया जाने वाला रोड । मासीपिढी से खपरियावा जाने वाला रोड के अलावा कई ऐसे कई रोड है जिसमें आने जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । ये है हजारीबाग शहर से सटे मासीपीढ़ी हुंडई शोरूम से खपरियावां जाने वाले मार्ग की स्थिति, जहां गाड़ी तो दूर पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है.
क्या सड़कों को बनाने के लिए हमारे जनप्रतिनिधियों ने किस तरह की कोशिश की क्या जनप्रतिनिधियों को सरकार नहीं सुनती? क्यों बेबस और लाचार हैं जनप्रतिनिधि । क्या ऐसी सड़कों को मरम्मत करने या बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने क्या धरना प्रदर्शन किया । आंदोलन चलाया लोक सभा और विधानसभा में अपनी बात इस विषय पर उठाई । नहीं ना तब फिर कैसे बनेगी सड़कें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



