google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की हालत जर्जर,गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को न्यौता

समाज जागरण, देवव्रत राय , ब्यूरोचीफ,

बलरामपुर (छत्तीसगढ़) 8 अक्टूबर 2023:- रामानुजगंज से अंबिकापुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 343 की हालत बहुत जर्जर हो चुकी है.रामानुजगंज से आरागाही, तातापानी सहित जिला मुख्यालय बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैकड़ों बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं. सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को धूल भरे गुब्बारों का सामना करना पड़ रहा है.

खस्ताहाल सड़क का खामियाजा भुगत रहे जनता!

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में इन दिनों कई जगहों पर बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं.बारिश के मौसम में गड्ढों की गहराई और चौड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जो दुर्घटना का कारण बन रही है. इस सड़क पर वाहन हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं.स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की मरम्मत कार्य कराने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक नेशनल हाईवे की मरम्मत नहीं हो सका है.

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान!

राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में हर दिन छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं. सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. पहले रामानुजगंज से अंबिकापुर की दूरी 110 किलोमीटर तय करने में तीन घंटे का समय लगता था, वहीं अब सड़क जर्जर होने से अंबिकापुर पहुंचने में पांच घंटे तक का समय लग रहा है.

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस खस्ताहाल सड़क पर नहीं जा रहा है जिससे अब तक सड़क की मरम्मत कार्य नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क की मरम्मत कराने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य नहीं हो सका है और आए दिन रोज सड़क दुर्घटना होती रहती है।

  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…
  • श्रीनगर में गूंजा झारखंड के कर्मचारी मुद्दा, नियमितीकरण व सामाजिक सुरक्षा की मांग बुलंद
    अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में झारखंड केज्वलंत सवाल राष्ट्रीय मंच पर उठे समाज जागरण गोड्डा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 12 एवं 13 सितंबर26 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में देश के…
  • उमंग दिवस पर विद्यार्थियों को मिला स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का मार्गदर्शन
    उमंग हेल्पलाइन 14425 की दी जानकारी किशोर-किशोरियों की समस्याओं के समाधान में काउंसलिंग को बताया उपयोगीअनूपपुर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शनिवार, 12 सितंबर 2026 को शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती, अनूपपुर में उमंग दिवस एवं हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)