google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारतीय योग संस्थान के द्वारा शुद्धि क्रियाओं का सफल आयोजन नोएडा सेक्टर 31 में।

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा सेक्टर 31 स्थित भारतीय योग संस्थान के योग साधना केन्द्र सी-ब्लॉक में शुद्धि क्रिया अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कुंजल रबर नेती सूत्र नेती लोटा जल नेती आई वाश का अभ्यास किया गया। बड़ी संख्या मे योग साधक साधिकाओं ने विशेषज्ञों के देख-रेख में इस अभ्यास को किया।

भारतीय योग संस्थान के वरिष्ठ योग साधक व नेचुरोपैथी एवं एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ श्री रामाकांत द्विवेदी ने समाज जागरण को बताया कि शुद्धि क्रियाओं में जल नेती , रबर नेती, सूत्र नेती, कुंजल क्रियाओं का अभ्यास भारतीय योग साधना केंद्रों पर कराया जाता है। इन क्रियाओं के करने से मौसम परिवर्तन के समय भी साधना करने में कोई बाधा नहीं आती है। कारण साधक का स्वशन तंत्र, पाचन तंत्र सुदृढ़ हो जाता है। कफ और पित्त दोष समाप्त हो जाता है। प्राणायाम ठीक तरह से होता है। इस प्रकार शुद्धि क्रियायों का अभ्यास साधना को उच्च स्तरीय बनाने में मदद मिलती है। शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं। यह विशेषज्ञों के देखरेख मे ही करना चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)