संदीप गर्ग / नोएडा: चैत्र कृष्ण नवमी दिनांक 12 मार्च, गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन(महिला विंग ) के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका मा. शांतक्का जी की सहज वार्ता सम्मेलन सुसंपन्न हुई ।
वंदनीय प्रमुख संचालिका जी ने राष्ट्र उत्थान में महिलाओं के सशक्त योगदान की आवश्यकता पर प्रबोधन दिया ।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कमल ढींगरा जी ने किया । श्रीमती सुकंज बाला अग्रवाल , प्रांत कार्यवाहिका, मेरठ ने वैश्य समाज की बहनों के मध्य राष्ट्र सेविका समिति का परिचय रखते हुए उन्हें राष्ट्रकार्य में योगदान हेतु संगठन से जुड़ने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि जी, अलका जी लखनऊ, गाजियाबाद से GST आयुक्त निवेदिता भट्टाचार्य जी, ममता सिंघल जी मेरठ से,प्रियंका अग्रवाल बुलंदशहर से,निहारिका बंसल नोएडा से,पूनम सिंघल,रमा जी ,इंद्रा गुप्ता,अनीता जी ,सुमन जी ,कुमकुम गर्ग,अर्चना गोयल,मीनू बंसल,पूनम बिंदल,रेखा अग्रवाल आदि बहनो की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही,एवम राकेश खंडेलवाल,मुनीश गर्ग,सचिन गोयल,जितेंद्र अग्रवाल,अमित पोरवाल,विनय अग्रवाल,नितिन गोयल भी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



