google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संविधान आत्मसम्मान की जननी है- फादर पी० विक्टर

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

हार्टमन इंटर कॉलेज में ऐतिहासिक संविधान दिवस मनाया गया। इस पावन दिवस पर एक लघु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अध्यापक प्रवीन कुमार के संविधान की प्रस्तावना से हुआ। तत्पश्चात संविधान की रचना में अपने महान भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों के चित्रों पर विद्यालय के प्रबंधक फादर पी० विक्टर, मुख्य अतिथि सिस्टर आश्रिता, हार्टमनपुर कॉन्वेंट की सुपीरियर , सिस्टर सेरिना तथा अध्यापकों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हाथ में तिरंगा लिए नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा “मेरा जूता है जापानी…..” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। इसी क्रम में छठी एवं सातवीं कक्षा की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत तथा प्राइमरी प्रभाग के बच्चों द्वारा कविता एवं देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया।


कार्यक्रम की अगली कड़ी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराया गया जिसमें चारों हाउस के नौवीं से बारहवीं कक्षाओ के चार- चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें स्वतंत्रता सेनानीयों जैसे झांसी की रानी, सावित्रीबाई फुले, लाल बहादुर शास्त्री, सुभाष चंद्र बोस ,मंगल पांडे, भगत सिंह , भींमाबाई होलकर, महात्मा गांधी और रानी दुर्गावती के किरदार का मंचन करते हुए अपने प्रतिभा का हुनर दिखाया। सभी किरदारो के परिधानों से वास्तविकता झलक रहा था।इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल सिस्टर आश्रिता ,सिस्टम सेरिना एवं वरिष्ठ अध्यापक श्री श्रीराम द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन स्वयं फादर पी० विक्टर जी द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को टोकन प्रदान कर किया गया।

तत्पश्चात फादर पी विक्टर की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें सीनियर कक्षाओं के वक्ताओं छात्र राजकमल कुशवाहा और अमित कुशवाहा एवं छात्रा पूजा गुप्ता ने संविधान के मूल सार, शिक्षा का अधिकार, अभिव्यक्ति के अधिकार ,काम और भोजन का अधिकार आदि बिंदुओं पर विस्तार से अपनी बातों को सबके समक्ष प्रस्तुत किया ।


अंत में फादर पी० विक्टर ने सभी को संविधान दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संविधान एक पवित्र ग्रंथ है जिसको बनाने में बहुत सारे महान व्यक्तियों के योगदान है। संविधान आत्मविश्वास एवं सम्मान की जननी है।जब हम इसे जानेंगे तभी मालूम होगा कि इसमें क्या-क्या चीजे हैं नहीं तो हम अनपढ़ एवं अशिक्षित हैं। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के पास पवित्र ग्रंथ संविधान होना चाहिए एवं उसका सबको अध्ययन करना चाहिए। हर भारत के नागरिक की पहचान है हमारा संविधान। न्याय एवं शांति का स्रोत है हमारा संविधान। गरीब और बेसहारा लोगों का रक्षक है हमारा संविधान। जब हम इसे जानेंगे तो उनकी सेवा एवं रक्षा करेंगे।
कार्यक्रम का समापन खीर वितरित कर किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)