संवाददाता/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी।
दैनिक समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। नगर पंचायत डाला बाजार मे समस्त बिंदुओ पर हुए भ्रष्टाचार एवम सरकारी धन का दुरुपयोग, बंदर बाट की जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही किए जाने को लेकर सभासदों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर हो रही समस्या से अवगत करवाया। जहा ज्ञापन के माध्यम से सभासदों ने बताया कि नगर पंचायत डाला बाजार में मनमाने ढंग से कार्य कराना एवं सरकारी धन के दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासदो ने चेयरमैन के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जांच की मांग उठाई वहीं सभासदों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन बगैर किसी सभासदो से प्रस्ताव लिए ही कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही डूडा से कराये गए कार्य को पुनः नव निर्माण करा कर गबन किया जा रहा है। जिलाधिकारी से मांग है कि इसकी जांच कराया जाना चाहिए सभासदो ने चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का कथित रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि 01 अप्रैल और 03 अप्रैल 2023 को लगभग सवा करोड़ (1,2500000) रुपये का कार्य का टेण्डर (निविदा) निकाली गयी जो 25 अप्रैल 2023 को आचार संहिता के दौरान खोली जानी थी परन्तु आचार संहिता होने के कारण निविदा नही खोली गयी। चुनाव सम्पन्न होने के बाद इसी निविदा को कब खोला गया हम सभासदगणों को इसकी सूचना नही दी गयी और न ही बोर्ड बैठक में इसकी चर्चा की गयी जबकि नियमानुसार आचार संहिता के दौरान निकली निविदा को निरस्त किया जाना चाहिए था वार्ड न0 7 में श्यामल दास के घर से मनोज के घर होते हुए फागूलाल के घर तक सीसी रोड एव कवर्ड नाली का कार्य मुख्यमंत्री सृजन योजना से कराया गया जबकि ग्राम पंचायत द्वारा इसी कार्य को इन्टरलाकिंग निर्माण एवं नाली निर्माण कराया गया था। जहा इंटरलाकिंग पर सीसी रोड एवं उसी नाली पर (कर्वड) ढक्कन लगाकर सरकारी धन को निकाल लिया गया। इतना ही नही वार्ड न0 7 मे ही बृजेश निषाद के घर से फागू के घर तक सीसी रोड एंव नाली डूडा विभाग द्वारा बनाया गया था लेकिन नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा बिना बोर्ड बैठक के एवं प्रस्ताव के बिना लगभग आठ लाख रुपये का प्राकलन बनाकर मुख्यमंत्री सृजन योजना से पैसा पास करा लिया गया जब इसकी जानकारी हम सभासदो को हुई तब हम लोगो ने इसका विरोध किया तब नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा यह कहा गया कि यह धन वापस करा दिया जायेगा नगर अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार इतना चरम पर है कि वार्ड न0 4 मे शोभनाथ के घर से स्वामी विवेकानंद स्कूल तक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाना था मौके पर वहां कोई कार्य नहीं कराया गया जब कि भुगतान कर दिया गया है, इस कार्य की गहनता से जांच होना जरूरी है।
इस मौके पर नगर पंचायत के सभासद अवनीश देव पाण्डेय, बलवीर साहनी, सन्तोष कुमार कुशवाहा, शबाना खान, ज्ञान देवी, विशाल कुमार, आशा देवी व बिन्दु सिंह शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



