थाना अनपरा की साइबर टीम ने आवेदक की फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि ₹11,400/- कराई वापस

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। आवेदक संजीत प्रसाद केशरी पुत्र नन्दू प्रसाद केशरी, निवासी सिनेमा रोड, अनपरा, थाना अनपरा के साथ दिनांक 16.07.2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड की त्वरित डिलीवरी के नाम पर एक लिंक भेजकर उसे डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से आवेदक के खाते से कुल ₹11,400/- की ठगी कर ली गई।

इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित खातों में धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखा से समन्वय स्थापित करते हुए ई-मेल पत्राचार के माध्यम से आवेदक की सम्पूर्ण धनराशि ₹11,400/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आवेदक द्वारा थाना अनपरा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)