google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ओबरा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म में वांछित अभियुक्त को 06 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

समाज जागरण, अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

उक्त क्रम में थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2026 धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र भरोस उर्फ पारस भारती, निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 25.03.2026 को समय 18:30 बजे आरो पानी टंकी, खैरटिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)