थाना चोपन की साइबर टीम ने फ्राड हुई कुल 01 लाख 45 हजार की धनराशि में से 50,000/- रुपये उसके मूल खाते मे कराया वापस

समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहुल कुमार पुत्र रवीन्द्र नाथ ठाकुर निवासी द्वारिकापुर जनपद मुजफ्फरपुर बिहार हाल-पता लोको कॉलोनी चोपन, थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप्प ग्रुप मे जोडकर ट्रेडिंग के नाम पर कुल एक लाख पैतालिस हजार रुपये की ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( cybercrime.gov.in ) के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि को सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा एनसीआरपी पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि में से 50,000/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 23.08.2025 को क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी मे सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जबकि शेष रुपया सम्बन्धित खाते मे होल्ड करा दिया गया है शीध्र ही शेष 95,000/- रुपये आवेदक के खाते में अवमुक्त करा दिया जाएगा। आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की ।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में शामिल रहे 1.विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, सोनभद्र। 2.का0 सुनील कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना चोपन, सोनभद्र।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)