सुभाष यादव/ समाज जागरण
पिपरी/ सोनभद्र। स्थानीय पिपरी क्षेत्र में मां वनदेवी मंदिर के प्रांगण में भारतीय जन सेवा मोर्चा के सोनभद्र जिले की टीम द्वारा नव नियुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन दीपक पांडे द्वारा किया गया।मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत राज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जन सेवा मोर्चा एक सामाजिक संगठन है जो युवाओं को पूरे भारत में एकजुट कर राष्ट्र निर्माण राष्ट्र, एकता और राष्ट्र सेवा के संकल्प पर कार्य करेगी. यह सामाजिक संगठन बिना जात-पात व धर्म के भेदभाव के युवाओं को संगठित कर एक सशक्त भारत का निर्माण करेगी।
और उन्होंने कहा कि जल्द ही यह संगठन पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं की नई कार्यकारिणी बनाएगा और पूरे भारत को सशक्त बनाने में अपना योगदान देगा.
इसी क्रम में आज सोनभद्र जिले के अध्यक्ष एवं जिले की टीम की नियुक्ति की गई।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जन सेवा मोर्चा के सोनभद्र के जिला संयोजक प्रदीप यादव, जिला के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, महामंत्री एडवोकेट अनुराग त्रिपाठी मंत्री दीपक पांडे उपाध्यक्ष नीरज चौधरी, एडवोकेट रजनीश, सुरेश, सुरेंद्र प्रजापति, विजय, अनजेय, रितिक, अंकित, शिव उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



