google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना चोपन की साइबर टीम ने आवदेक की फ्राड हुई धनराशि कुल 21,500/-रुपये कराया वापस

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। आवेदक मुलाजिम पुत्र हुसैन निवासी मलिन बस्ती डाला, थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 12.10.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक के पास कॉल करके उसके बैंक से जुडें मोबाइल नम्बर पर ओटीपी भेजकर आवेदक के खाते से 21,500/- रुपये की ठगी कर ली थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंम्बर 1930 व साइबर क्राईम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी थी ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एंव अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह व का0 सुनील कुमार रावत के कुशल नेतृत्व मे थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन करके आवेदक की फ्राड हुई कुल धनराशि 21,500/- रुपये को जलालपुर (अलीगढ) के सम्बन्धित खाते मे होल्ड कराया गया तथा NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके संबन्धित बैंक शाखा को जरिये ईमेल पत्राचार करके आवेदक की फ्राड हुई धनराशि कुल 21,500/- रुपये उसके मूल बैंक खाते में आज दिनांक 13.11.2025 को सफलतापूर्वक वापस कराया गया । आवेदक द्वारा थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)