थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा फ्रॉड की धनराशि ₹19,000/- करायी गयी वापस

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। आवेदक शिवम पाण्डेय पुत्र बृजेश कुमार पाण्डेय निवासी ग्राम बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 19.11.2025 को ₹19,000/- का साइबर फ्रॉड हो गया था, जिसके संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक घोरावल श्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की गई। तत्पश्चात दिनांक 07.04.2026 को आवेदक की संपूर्ण धनराशि ₹19,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई। आवेदक द्वारा उ0प्र0 पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साइबर टीम की सराहना की गई।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)