छठ घाट की साफ-सफाई सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि आस्था का कार्य:राहुल कुमार गुप्ता
संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।छठ पूजा की तैयारी को लेकर प्रखंड क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य तेज हो गया है।बेड़ाहरियारा पंचायत के रमुआ स्थित छठ घाट की साफ-सफाई उपमुखिया राहुल कुमार गुप्ता के द्वारा निजी खर्च पर कराया जा रहा है।उन्होंने बताया घाट की साफ-सफाई करवा रहा हूँ। ताकि छठ व्रतियों को अर्ध्य दान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।छठ घाट की साफ-सफाई सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि आस्था का कार्य है।जिसमें सभी को भागीदार होनी चाहिए।इस मौके पर गुरु प्रसाद साव,बिनोद सिंह,शशि लहकार,भीम साव,अजय साव,संजय साव,आशीष कुमार समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



