समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों ने काशी के घाटों पर रौनक बढ़ा दी है। गुरुवार की सुबह से ही रामेश्वर वरुणा घाट पर व्रतधारी महिलाएं जुटने लगीं और अपने-अपने पूजा स्थलों को तैयार करने में लग गईं। महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ घाट की सफाई कर गोबर और मिट्टी से बेदियां (वेदी) तैयार करनी शुरू कर दीं, ताकि चार दिनों तक चलने वाले इस लोकआस्था के पर्व की शुरुआत विधि-विधान से की जा सके।लेकिन प्रशाशन अभी भी कुंभ की नीद में सोने के कारण रामेश्वर घाट पर गंदगी ,फिसलन और कूड़े का अंबार देखने को मिल रहा है। घाट के पास ही नदी में मरी भैंस के दुर्गंध से व्रतियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।वही इस बाबत खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया दिवाली की छुट्टी हो जाने से सफाई कार्य नहीं किया जा सका है।सफाई कर्मचारियों की टीम बना दी गई हैं जो जल्द ही घाट पहुंचकर सफाई कार्य को पूरा करेंगे।एडीओ पंचायत धनंजय कुमार ने बताया दो दिनों तक दर्जनों कर्मचारी घाट पर तैनात रह कर सफाई कार्य करेंगे।वरुणा नदी का जल स्तर काफी कम होने से पानी का बहाव नहीं हो रहा जिससे पानी में दुर्गंध पैदा हो रही हैं जिससे भक्तों को दिक्कत हो रही हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



