ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय केकराही का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन कार्य करते पाया। जिलाधिकारी ने छात्रों से बातचीत कर उनके बौद्धिक स्तर का आकलन किया और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विद्यालय में कुल 135 पंजीकृत छात्रों में से 89 छात्र उपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने बच्चों से मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिया कि निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन तैयार कर बच्चों को समय पर दिया जाए। उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों (सामान्य और दिव्यांग), और रसोईघर में खाद्यान्न की स्थिति का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, डी.सी. मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



