google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वृद्ध महिला को मोहिनी मंत्र के जाल में फंसा कर लाखों के जेवरात की लूट

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज शहर के मुख्य बाजार फल चौक के बीचों-बीच घटी अनोखी घटना। वृद्ध महिला को मोहिनी मंत्र के जाल में फंसा कर लाखों के जेवरात की हुई लूट। घटना गुदरी बाजार में स्टाइल बाजार के समीप दो युवक ने बातों के जाल में फंसा कर बेहोश कर दिया और वृद्ध महिला से जेवरात ले कर फरार हो गए। वहीं महिला गीता देवी का कहना है कि बदमाशों के जाने के बाद मुझे होश आया, जिसके बाद मैंने वहां लोगों को बताया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्टाइल बाजार के कार्यालय का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी की रहने वाली वृद्ध महिला गीता देवी ने बताया कि वह बाजार कुछ जरूरत का सामान लेने आईं थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास आकर वृद्ध महिला से भगवान का नाम लिया और कहा कि आपके घर में कलह चल रहा है। आपके घर में कुछ कारणों से पारिवारिक कलह चल रहा है। जिसका हमलोग मंत्र से समाधान कर देंगे। उसके बाद दोनों बदमाशों ने उसे मोहित कर लिया और अपने हिसाब से उसे चलाने लगे। वहीं वृद्ध महिला भी सब कुछ भूल कर दोनों युवक जैसे-जैसे बोलते गए वैसे वैसे महिला करते गई। देखने वाली बात यह है कि ये सारा घटना शहर के मुख्य बाजार फल चौक के बीचों बीच सैकड़ों लोगों के सामने हो रहा था पर किसी का ध्यान इसपर नहीं गया। जब घटना को अंजाम देकर दोनों युवक वहां से चले गए तब वृद्ध महिला को होश आया कि उसके साथ अनहोनी घट चुकी है। जिसके बाद महिला ने वहां मौजूद लोगों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद लोगों ने वृद्ध महिला के परिजनों को सूचना दी। वहीं महिलाओं के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर टाउन थाना पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस ने 112 की टीम पहुंचकर फल चौक स्थित स्टाइल बाजार के समीप जहां घटना हुई लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद वहीं स्टाइल बाजार के सीसीटीवी फुटेज को देखा और फुटेज अपने कब्जे में लिया। वहीं वृद्ध महिला ने परिजनों के साथ टाऊन थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं टाउन थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवक की तलाश में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)