समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के बेरवा ग्राम पंचायत स्थित अठगावा ब्रह्म बाबा मंदिर से चोरों ने ताला तोड़कर नगदी व घन्टा चुरा ले गए।
ग्राम प्रधान आशीष राजभर ने बताया कि आज सोमवार को जब ग्रामीण पूजन करने पहुंचे तो दानपत्र का ताला टूटा था लगभग 40 हजार रुपये का अनुमान नगद और पांच अदद घन्टा की चोर उठा ले गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। आस पास के स्थलों का अवलोकन किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना लिखित रूप से पुलिस को दे दी गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



