समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गुरवट से ग्राम पंचायत सुलेमापुर तक कच्ची जर्जर मार्ग जो राजभर बस्ती में जाता है इस जर्जर कीचड़ वाले रास्ते से 500 घर राजभरों तथा अन्य जातियों के लोग निवास करते हैं।जिनका इस सड़क से दिन रात आना-जाना होता है लेकिन अपने हाल पर सड़क रो रही है और जनता परेशानी झेल रही है। इस रास्ते का न तो ग्राम पंचायत और न ही क्षेत्र पंचायत और न ही जिला पंचायत सदस्य और न तो विधायक मंत्री तक ध्यान दे रहे हैं। यह इकलौता रास्ता दो गांव को जोड़ता है जिससे प्रतिदिन आने जाने वाले राहगीर हमेशा कीचड़ में गिरते रहते हैं।
ग्रामीणों ने उक्त सड़क को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन से मांग किया है कि तत्काल प्रभाव से 500 घरों को सुगम रास्ता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करें ताकि सभी के साथ न्याय हो सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



