अनिल कुमार अग्रहरी/ दैनिक समाज जागरण
डाला/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चोरी पर रोकथाम लगाने तथा चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहें अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 344/2025 धारा 303(2), 317(2), 317(5) बीएनएस संबंधित एक अभियुक्त कों सोमवार कों कजरहट चौराहा डाला थाना चोपन से गिरफ्तार कर कब्जे से चार पीस चोरी की बैट्री बरामद करते हुए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही किया गया। वही पूछताछ में अभियुक्त दिनेश बंसल ने बताया कि 4सितंबर कि रात्रि में मै और मेरे साथी दशरथ वर्मा पुत्र कपूर चंद वर्मा निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती थाना ओबरा व रोहित बंसल उर्फ़ कल्लू पुत्र राजनारायण बंसल मलिन बस्ती डाला थाना चोपन ने मिलकर लगड़ा मोड़ के पास पेट्रोल पम्प के समीप खड़ी ट्रक व हाइवा से 4 एक्साइड की बैट्री चोरी किए थे। वही वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



