google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न

विजय पाल अध्यक्ष,सत्यवीर मंत्री एवं नरेन्द्र पांचाल कोषाध्यक्ष मनोनीत

समाज से अंधविश्वास,पाखंड, जातिवाद जैसी कुरीतियों को दूर करने का अभियान चलाया जायेगा -सत्यवीर चौधरी

गाजियाबाद,सोमवार,8-06-2026 को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा गाजियाबाद की साधारण सभा की बैठक सुरेन्द्र पाल की अध्यक्षता में शम्भु दयाल दयानन्द वैदिक सन्यास आश्रम दयानन्द नगर में ईश्वर स्तुति प्रार्थना उपासना के साथ आरम्भ हुई।

सभा के पूर्व प्रधान दिवंगत स्वर्गीय तेज पाल सिंह को दो मिनट का मौन रख कर आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की गई।

पश्चात् निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्रद्धानंद शर्मा तथा पर्यवेक्षक महिपाल तोमर,डा वीरेन्द्र नाथ सरदाना नेतृत्व में सर्वसम्मति से विजय पाल कसाना को अध्यक्ष, सत्यवीर चौधरी को महामंत्री,नरेन्द्र पांचाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुए नई कार्यसमिति के चयन का अधिकार भी दिया गया।इस अधिवेशन में जनपद की लगभग 60 आर्य समाजों के 180 प्रतिनिधियों ने सभा में भाग लिया।

नवनिर्वाचित प्रधान विजय पाल कसाना ने सभा का प्रधान चुने जाने पर आर्य प्रतिनिधिओं का आभार व्यक्त करते हुए वेद प्रचार के कार्य को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए एक लाख व सभा के कार्यों हेतू एक गाड़ी देने की घोषणा की।

मंच संचालक सत्यवीर चौधरी ने कहा कि महर्षि दयानन्द ने समाज से अंधविश्वास,पाखंड,जातिवाद, अस्पृश्यता जैसी कुरीतियों को दूर करने का अभियान चलाया और वैदिक शिक्षा,स्त्री-शिक्षा, स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय जैसे आधुनिक जीवन मूल्यों को वैदिक दृष्टिकोण से स्थापित किया।आज उसी कार्य को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

ज्ञानेंद्र सिंह इकला ने कहा कि आर्य समाज युवाओं के बीच वैदिक संस्कृति को प्रचारित प्रसारित करने में अपनी वैचारिक शक्ति लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ी वैदिक संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सके।

सुरेन्द्र पाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।शांतिपाठ एवं प्रीतिभोज के साथ बैठक सम्पन्न हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)