दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) जंगल क्षेत्र से भटका हुआ चर्चा और दहशत का विषय बना हाथी आखिरकार जिंदगी का जंग हार गया।जानकारी के अनुसार नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मेह पुल के समीप 11000 वोल्ट के झूलते हुए बिजली की तार के चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जंगल से भटक कर कुछ दिनों पूर्व औरंगाबाद जिले के मदनपुर क्षेत्र, देव अंबा कुटुंबा होते हुए नबीनगर आ गया था जो कुछ घंटे बाद नहर की ओर से झारखंड के जपला की ओर चला गया था।वहीं कुछ दिनों बाद जंगली हाथी द्वारा रोहतास जिले में उत्पात मचाए जाने की खबर मिल रही थी।
शनिवार को हाथी को इंद्रपुरी बराज के पास भटकते हुए देखा गया संभवतः हाथी पानी पीने के लिए बराज में चला गया हो।वही शनिवार को शाम 6 बजे के लगभग हाथी इंद्रपुरी बराज में देखा गया।हाथी को इंद्रपुरी बराज में देखे जाने पर आस पास के ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और वन विभाग को सूचना दी गई काफी मशक्कत के बाद हाथी बराज से स्वतः ही निकल गया।बराज से निकलने के बाद हाथी नहर के रास्ते आगे बढ़ना शुरू किया। वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार मेह पुल के पास से गुजर रहे एक झूलते हुए 11000 वोल्ट की बिजली की तार के चपेट में आने के बाद हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।गौरतलब है कि लगभग एक माह तक अपने साथियों से भटकने के बाद जो वन विभाग के नाकामी की वजह से पकड़ से बाहर रहा सदा के लिए खामोश हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



