google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के बिक्रम में गांधी आश्रम सह शहीद स्मारक विकास समिति की बैठक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बिक्रम प्रखण्ड अंतर्गत खोरैठा स्थित ऐतिहासिक गाँधी आश्रम में गाँधी आश्रम सह शहीद स्मारक विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्रीकांत प्रसाद ने किया। बैठक शुरू होने के पूर्व उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित पुण्यदेव शर्मा के आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। वही बैठक में गाँधी आश्रम की सरकारी उपेक्षा को देखते हुए उपस्थित लोगों ने चिंता जाहिर किया।

वक्ताओं ने कहा कि जलियांवाला बाग कांड के बाद वर्ष 1921 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा बिक्रम निवासी सेनानी बसारत मियां के भूखंड पर आश्रम की नींव रखी गई। उसके बाद क्रमश 1925 एवं 1947 अर्थात तीन बार महात्मा गाँधी का बिक्रम गाँधी आश्रम में आगमन हुआ। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई महान नेताओं का भी उक्त आश्रम में आगमन हुआ।

इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में वर्तमान पीढ़ी को जानकारी देते हुए देश के प्रति त्याग और समर्पण का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शताब्दी वर्ष 2 अक्टूबर 2026 को बिक्रम गांधी आश्रम में पखवाड़ा समारोह मनाने एवं यहां से जुड़े इतिहास को संग्रहित करते हुए स्मारिका प्रकाशन किए जाने का निर्णय लिया गया। गांधी आश्रम सह शहीद स्मारक विकास समिति के संयोजक अरुण कुमार आजाद ने कहा कि शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले पखवाड़ा कार्यक्रम में सिर्फ बिक्रम ही नहीं बल्कि, पटना जिला के स्वतंत्रता सेनानी परिवार जेपी सेनानी परिवार एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए तमाम लोगों से संपर्क स्थापित कर उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।

ताकि पटना से सटे बिक्रम गांधी आश्रम के बारे में बच्चा-बच्चा जानकारी हासिल कर सके और यहां की गौरव गरिमा से परिचित परिचित हो। अगली बैठक 5 अप्रैल 2026 को आहुत की गई। बैठक में सिया शरण यादव, अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा, सुजीत रविदास, ब्रज किशोर तिवारी, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा मोची, राजेंद्र सिंह अरुण कुमार आजाद, उमेश यादव, ललन उपाध्याय, परमिंदर शर्मा, शशांक शेखर सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)