दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने का उत्साह केवल नए मतदाता और युवाओं में ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों में भी देखने को मिला है। नबीनगर प्रखंड क्षेत्र के अमौना गाँव स्थित बूथ संख्या 389 पर आज एक 95 वर्षीय अशक्त वृद्ध सुदर्शन सिंह ने खटिया पर अपने परिजनों के सहारे पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सुदर्शन सिंह का यह जज़्बा अन्य मतदाताओं के लिए एक प्रेरणा बन गया। उम्र और शारीरिक कमजोरी के बावजूद, उन्होंने मतदान के अपने संवैधानिक अधिकार को निभाना ज़रूरी समझा।
वहीं बूथ पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने सम्मानपूर्वक व्हीलचेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र के अंदर तक ले गए, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।बुजुर्ग मतदाता का यह समर्पण दिखाता है कि लोकतंत्र में हर एक वोट का कितना महत्व है। चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं, जैसे व्हीलचेयर और रैंप, ऐसे मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में मददगार साबित हो रही हैं।जिस कारण अशक्त बीमार,एवं वृद्ध जन भी लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



