google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा ठगी गई ₹51,000/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक के मूल खाते में कराई वापस

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। आवेदक रविन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व0 बृजनाथ सिंह निवासी अनपरा बाजार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के साथ दिनांक 28.01.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीन बेचने के नाम पर बयाना के रूप में ₹51,000/- की साइबर ठगी की गई थी। पीड़ित द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध की रोकथाम के अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना अनपरा की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।


साइबर टीम ने NCRP पोर्टल के माध्यम से प्रकरण का विश्लेषण कर ₹9,835.41/- की धनराशि संबंधित खातों में होल्ड कराई एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंक शाखा से सतत पत्राचार एवं समन्वय स्थापित किया। तत्पश्चात प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक की ठगी गई संपूर्ण धनराशि ₹51,000/- उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। पीड़ित द्वारा थाना अनपरा की साइबर टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)