google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नुईया गांव में मागे पोरोब 6 मार्च को होगा आयोजन,मागे पर्व पर डीजे नहीं बजेगी

दैनिक समाज जागरण, सुनील कुमार गुप्ता, अनुमंडल संवाददाता जगन्नाथपुर

पश्चिम सिंहभूम (झारखंड़ ) 03फरवरी 2023 :- गुवा –
गुवा थाना अंतर्गत क्षेत्र नुईया गांव में आज शुक्रवार को ग्रामीण मुंडा सह देवरी दुन्नु चाम्पिया की अध्यक्षता में मागे पर्व को लेकर बैठक की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी मागे पोरोब 6 मार्च को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही गांव की सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना कर मन्नते मांगी जाएगी। इसके साथ ही बैठक के दौरान मुंडा सह देवरी दुन्नु चाम्पिया ने ऐलान करते हुए कहा कि अपना भाषा एवं संस्कृति बचाने के लिए मागे पोरोब के दिन गांव में डीजे बजाने पर पुरी तरह से पाबंदी रहेगी। उसके बावजूद डीजे बजाने पर 15 हजार रुपए जुर्माना स्वरूप देने होंगे। साथ ही यह भी कहा कि महिलाओं के साथ किसी तरह का अश्लील हरकत करने पर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस दौरान इस बैठक में नुईया गांव के मुंडा सह देवरी दुन्नु चाम्पिया, उप मुंडा सोमनाथ चाम्पिया, सोंगा सिद्धू , सोनेना चाम्पिया, गोना दोंगों सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)