google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सतबरवा में मां काली का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल सहयोगी,विश्वनाथ कुमार चौधरी सतबरवा

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 3 मार्च 2023 :- पलामू जिले के सतबरवा मेला टांड में मां काली का तीसरा स्थापना दिवस के मौके पर 24 घंटा का सीता – राम नाम का अखंड किर्तन का आयोजन किया गया। अखंड किर्तन के समाप्ति पर, मां काली की पूजा अर्चना के बाद महा प्रसाद का वितरण किया गया। पुजारी अनिल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महा आरती कर क्षेत्र की तरक्की के लिए आशिर्वाद मांगी। इस दौरान माता काली, भवानी, हर – हर महादेव के जय कारे से पूरा वातावरण गुंज उठा।
जय मां काली पूजा संघ के रंजीत मिश्र, विनय सिंह ,उदय प्रसाद, मेघराज ,शंकर ,ज्योति सिंह , बलराम विश्वकर्मा के साथ सैकड़ों भक्तों ने माता काली की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)