दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद नजीबाबाद डिपो में कार्यकारिणी का गठन किया गया एवं कर्मचारियों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
अवगत कराना है कि दिनांक 26/11/2025 को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद नजीबाबाद डिपो में कर्मचारी कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सदस्यों को उनके पदभार सौंप कर जिम्मेदारियां दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री संजीव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीश एवं उपाध्यक्ष मौर्य रहे।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नजीबाबाद डिपो की कार्यकारिणी का शाखा अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा को बनाया गया। इसी क्रम में साजिद अली उपाध्यक्ष, रंजीत शाखा मंत्री, पवन कुमार संगठन मंत्री एवं कुसुम लता देवी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके बाद विशेष सदस्य अभियान चलाया गया, जिसमें शिवकुमार, दीपक कुमार, गुरप्रीत, अवतार सिंह, प्रकाश वीर सहित लगभग 50 सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। इसके बाद सभी का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ एम्पलाइज यूनियन के अध्यक्ष आसिम हुसैन ने नवगठित यूनियन को बधाई दी और सभी से संगठित रहकर यूनियन के कर्मचारियों के हितों की कामना की। सभी ने कर्मचारियों के हितों और निगम के लाभ के लिए सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए विचार व्यक्त किया और संगठित रहने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



