वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की अपेक्षा है। अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो इस हेतु गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर द्वारा जिले के सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में सभी संबंधित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को राष्ट्रिय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर 2025 को किशनगंज न्यायमंडल में आयोजित कि जाएगी, जिसमें पक्षकार व्यवहार न्यायालय में लंबित अपने-अपने शमनीय वादों का निष्पादन सुलह समझौता से करवा सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया की राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण आदि से संबंधित मामलों का भी निष्पादन किया जाता है, जिसमें आमजन भाग लेकर लाभान्वित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार किशनगंज के कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। उक्त बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पारा विधिक स्वंय सेवक का चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस पर भी चर्चा की गई की उक्त पारा विधिक स्वंय सेवक का चयन हेतु 29 नवंबर 2025 तक जो आवेदन आमंत्रित किया गया है, इसे सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को अपने -अपने प्रखंड अंतर्गत प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देश दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



