google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नशामुक्त समाज के निर्माण में परिवार की अहम भूमिका।

*नुक्कड़ नाटक “मैकू” के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी जन कल्याण सोशल सोसाइटी के तत्वावधान में प्रेरणा कला मंच द्वारा कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध नाट्यकथा “मैकू” पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन ग्राम पंचायत शिवरामपुर (अम्मापर), अहिरौली तथा आयर की दलित बस्तियों में किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों एवं बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जन कल्याण सोशल सोसाइटी के समन्वयक उपस्थित अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रखें तथा नशे से संबंधित सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित न करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
प्रेरणा कला मंच के कप्तान सुजीत कुमार के नेतृत्व में टीम के सदस्य अजीत गौरव, रणजीत कुमार, गणेश गौतम, विजय प्रकाश, अजय पटेल एवं कृष्णा आदि कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
ग्रामीणों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)