मुरलीगंज,
भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के अंगीभूत महाविद्यालय के पी कॉलेज मुरलीगंज में सीबीसीएस 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर ग्रुप ए और बी की परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी और कदाचार के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। इस परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन का श्रेय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. जवाहर पासवान के नेतृत्व को जाता है।
डॉ. पासवान की सख्त निगरानी में परीक्षा केंद्र पर पूरी तरह से अनुशासन और सुरक्षा का पालन किया गया। परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों से मोबाइल फोन, किताबें और अन्य संदिग्ध सामग्री जमा करवाई गई, जिससे धोखाधड़ी की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो गई। उसके बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस समग्र आयोजन में उनकी कुशल योजना और प्रबंधन ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करवा दिया।
परीक्षा में कुल 702 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली की परीक्षा में 392 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 310 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, और 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. जवाहर पासवान के नेतृत्व में इस परीक्षा को अंजाम देने में कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें प्रमुख रूप से बर्सर डॉ. प्रतीक कुमार, सहायक केंद्राधीक्षक डॉ. अली अहमद मंसूरी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रविंद्र कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. नित्यानंद पासवान, डॉ. शिवा शर्मा, डॉ. सुशांत कुमार सिंह सहित अन्य प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं का योगदान रहा।
केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी।
इस परीक्षा का आयोजन भले ही चुनौतीपूर्ण था, लेकिन महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों की समर्पण और मेहनत से यह परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



