google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के पालीगंज में मनाई गई पूर्व मुखिया की चौथी पुण्यतिथि

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के मेरा पतौना पंचायत स्थित निरखपुर गांव में शुक्रवार को पूर्व मुखिया मनोरमा देवी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पूर्व मुखिया मनोरमा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद दीप व अगरबती जलाकर आरती उतारी गई। साथ ही मौजूद लोगो ने पुष्प अर्पित करने के बाद मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर मुखियापति सह वर्तमान मुखिया विजय यादव, पत्रकार वेद प्रकाश, ज्वाला यादव, अरुण कुमार उर्फ पप्पू कुमार, केपी शर्मा, कमलेश यादव, बैजू यादव, श्यामबहादुर यादव, छोटे कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ज्ञात हो कि मनोरमा देवी पहली बार मेरा पतौना पंचायत में मुखिया पद के लिए 2016 में चुनाव जीती थी।

पूर्ण रूप से अपनी पांच वर्षों की कार्यकाल सफलता पूर्वक बिताने के बाद 2021 में भी पुनः दूसरी बार भी पंचायती चुनाव जीतकर 2021 में मेरा पतौना पंचायत की मुखिया बनी। लेकिन 6 मार्च 2022 को अचानक बीमारी के कारण उनकी निधन हो गयी। लेकिन जब पुनः 2023 में मुखिया के रिक्त पद के लिए चुनाव हुई तो मुखिया मनोरमा देवी के पति विजय कुमार ने जीत हासिल कर मुखिया बने जो अभीतक मुखिया पद पर आसीन है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)