google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवाओं में कौशल विकास के द्वारा रोजगार के अवसर के साथ आत्मनिर्भर बनाने का कार्य सरकार की प्राथमिकता टी0राम विधायक

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी पीएम मोदी व प्रदेश के सीएम योगी जी ने देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं उसमें युवा शक्ति को स्वच्छ भारत के साथ स्वस्थ भारत की दिशा में कौशल विकास के द्वारा आत्मनिर्भर युवा बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। कल्याणकारी योजनाओं को बुनियादी व्यवस्था के साथ मजबूत भारत बनेगा जो प्रदेश सरकार कर रही है। युवा शक्ति को नई ताकत देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उक्त बातें आज शुक्रवार को सुभाष इण्टर कॉलेज चौबेपुर में अमरावती वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित मेरा युवा भारत वाराणसी युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया ।
कालेज के एक दिन के प्रधानाचार्य कु0 सानिया,उपप्रधानाचार्य कु0 ऋतु का माला व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। साथ ही विद्यालय परिवार ने विधायक त्रिभुवन राम का भी अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में रामप्रकाश सिंह बीरू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा वाराणसी,कार्यक्रम के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ,भोला उपाध्याय ,आशीष दुबे,जितेंद्र सिंह जित्तू,शिवा जी सिंह,लक्षण सिंह मण्डल अध्यक्ष चौबेपुर,चंद्रशेखर तिवारी ‘मून’, विनोद सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष चोलापुर, दिव्या पुष्कर ,शारदा चतुर्वेदी ,राणा चौहान,अजय अकेला,प्रेम शंकर तिवारी,कॉलेज के स्टॉप गण,विद्यार्थी गण,पत्रकार बंधु इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)