google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में नवरात्रि पर नौ रूपों की झांकी, अभिभावकों संग अर्धवार्षिक बैठक

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 26 सितंबर 2025:– नवरात्रि के शुभ अवसर पर नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल में बच्चों ने माता दुर्गा के नौ रूपों की झांकी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक, माता के प्रत्येक रूप को बच्चों ने भावपूर्ण अभिनय, आकर्षक परिधानों और सजीव प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय का पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से गूंज उठा। माता की आरती और भजन के साथ दर्शकों को ऐसा अनुभव कराया मानो माता स्वयं अवतरित हो गई हों। अभिभावक और शिक्षक दोनों इस अद्भुत कार्यक्रम को देखकर भावविभोर हो उठे।

इसी क्रम में, विद्यालय में बीते दिन अर्धवार्षिक पैरेंट्स–टीचर्स मीटिंग का भी आयोजन किया गया। इस बैठक में विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएँ दिखायी गईं और उनके प्रदर्शन पर चर्चा की गई। बच्चों के अंकों के साथ-साथ उनकी बौद्धिक प्रगति को देखकर सभी अभिभावक संतुष्ट और प्रसन्न नज़र आए। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की खूबियों और सुधार के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी भी दी।

विद्यालय प्रशासन ने यह भी बताया कि सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की विशेषता यह है कि यहाँ विद्यार्थियों को केवल उत्तम शिक्षा ही नहीं दी जाती, बल्कि खेलकूद, कला, संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाता है।

विद्यालय का उद्देश्य है बच्चों का समग्र विकास करना ताकि वे शिक्षा, संस्कृति और जीवन के हर क्षेत्र में सफल होकर समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।

इस प्रकार, नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह न सिर्फ़ पढ़ाई में, बल्कि संस्कार, संस्कृति और प्रतिभा के विकास में भी अग्रणी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)