google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

12 को आरटीआई दिवस पर राष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने जमशेदपुर आएंगे राज्यपाल

सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड

जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 26 सितंबर 2025:–

  • सूचना का अधिकार अधिनियम दिवस के मौके पर आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड मानवाधिकार संघ की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम
  • आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल को दिया निमंत्रण
  • राज्यपाल संतोष गंगवार समेत मंत्री दीपक बिरुआ, राज्यसभा सांसद प्रो. आदित्य साहू व अन्य अतिथि होंगे शामिल

सूचना का अधिकार अधिनियम दिवस के अवसर पर 12 अक्टूबर को जमशेदपुर के मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्तर का सेमिनार आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार शामिल होंगे. सेमिनार का आयोजन आरटीआई कार्यकर्ता संघ और झारखंड मानवाधिकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है. आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से रांची राजभवन में जाकर उनसे मुलाकात कर निमंत्रण दिया. राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में पहुंचने की अपनी सहमति प्रदान की है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ता संघ को यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही राज्य में सूचना आयोग को लेकर व्याप्त कमी को दूर किया जाएगा.

राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर केन्द्रीय उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर केन्द्रीय महासचिव कृतिवास मंडल झारखंड मानवाधिकार संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय सचिव बिजय सिंह मुंडा मौजूद थे. दिल बहादुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस राष्ट्रीय सेमिनार में राज्यपाल के अलावा मंत्री दीपक बिरुआ और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर आदित्य साहू के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. वही देश भर के अलग-अलग राज्यों से शहरों से आरटीआई की क्षेत्र में काम करने वाले डेलीगेट भी हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)