google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गजना महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन आज से

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद )
नबीनगर (बिहार) नबीनगर के गजना धाम में कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन औरंगाबाद द्वारा आयोजित होने वाले गजना महोत्सव 2026 की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। एडीएम औरंगाबाद अनुग्रह नारायण सिंह भू अर्जन पदाधिकारी उपेन्द्र पंडित,उप समाहर्ता रितेश कुमार, डीआरडीए निदेशक अनुपम कुमारब, बीडीओ अरुण सिंह, सी ओ सुचिता कुमारी एवं अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जर्मन टेंट पंडाल लगाया जा रहा है।

महोत्सव के पहले दिन, 8 अप्रैल को उद्घाटन सत्र के बाद हिंदी बॉलीवुड की चर्चित गायिका भाभ्या पंडित की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी, साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। अगले दिन, 9 अप्रैल को, क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, और विद्यालय के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे ।अधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देना और युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का विकास करना है। महोत्सव के दौरान कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी ।निरीक्षण के दौरान अन्य पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं गजना धाम न्यास समिति के सदस्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)