वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत 6 अप्रैल 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष गलगलिया पु.अ.नि. राकेश कुमार तथा खनन निरीक्षक सुनील कुमार द्वारा बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक हाइवा वाहन (पंजीकरण संख्या WB73L8559) को रोककर जांच की गई।
जांच के क्रम में चालक ने वाहन में गिट्टी (खनिज) लदे होने की जानकारी दी। खनन निरीक्षक द्वारा चालान मांगे जाने पर चालक ने मोबाइल में एक चालान दिखाया, जो जांच में फर्जी पाया गया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने एक अन्य चालान प्रस्तुत किया, जो वाहन पकड़े जाने के लगभग 10 मिनट बाद वाहन मालिक द्वारा उसके व्हाट्सएप पर भेजा गया था।
इससे स्पष्ट हुआ कि फर्जी चालान के माध्यम से प्रशासन को गुमराह कर अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन, फर्जी चालान तथा बाद में प्रस्तुत चालान को जब्त कर लिया।
मामले में हाइवा चालक अजय दयाल (29 वर्ष), पिता- महेंद्र तुरी, ग्राम बेनचुरो, थाना-तीसरी, जिला गिरिडीह (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में गलगलिया थाना कांड संख्या 36/26 दर्ज कर वाहन चालक, वाहन मालिक तथा फर्जी चालान के जरिए खनिज परिवहन करने वाले अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



