पंकज कुमार पाठक,समाज जागरण
पदमा (संवाददाता)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में रविवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में सरैया चट्टी स्थित पिप्पलेश्वर महादेव स्थान में शिवरात्रि महापर्व धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजायमान रहा।
इस अवसर पर पंडित उपेंद्र कुमार पाठक ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन संपन्न कराया। पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश केशरी, सिकंदर केशरी, नकुल केशरी और चंदन केसरी संजय केशरी,संतोष सहित कई श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
पूजनोपरांत श्रद्धालुओं के बीच खीर महाभोग का वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह की झलक दिखाई दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



