कामता नाथ सिंह नसीराबाद, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया मजरे अशरफपुर के निवासी सफीक पुत्र मोहम्मद शरीफ द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार उसके गांव की एक दबंग महिला रेहाना पत्नी बाकिर ने कुछ गुंडों को पाल रखा है।जिन्हें लेकर गांव वालों के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट लिखवाकर उन्हें ब्लैकमेल करती रहती है और पैसा लेकर सुलह समझौता कर लेती है पैसा न देने पर उनको अपने पाले हुए गुंडों से मरवाती पिटवाती है।
बीते शनिवार को शफीक और गांव के तीन अन्य लोगों के विरुद्ध बिपक्षी मरेहाना ने झूठा प्रार्थना पत्र दिया था। नसीराबाद पुलिस ने सभी को थाने बुलाया किंतु समझौता के नाम पर विपक्षी मरेहाना ने पैसे की मांग की, न देने पर देख लेने की धमकी दी। वहां से आने पर उसने बीती रात संजय निवासी परैया, बाकिर व नबी निवासी मवैया के साथ उसके घर पर पत्थर बाजी की, घर में घुसकर अकेली मौजूद उसकी पत्नी को मारा पीटा, खिड़की के शीशे तोड़ दिए और उसकी बाइक यू पी 38 बी एक्स 5472 फूंक दी। सूचना पर पीआरवी 112 और फायर ब्रिगेड पहुंची किन्तु तब तक मोटर साइकिल जल चुकी थी।
घायल महिला का अस्पताल में इलाज हो रहा है और आरोपी गण फरार बताए जा रहे हैं।मौके पर जली हुई बाइक खड़ी है किंतु नसीराबाद थानाध्यक्ष का कहना है कि बाइक जलाने की बात झूठी है, पथराव और मारपीट की घटना हुई है, जिस पर कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



