नोएडा। सेक्टर-63 स्थित एक गारमेंट्स कंपनी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसमान में दूर तक काले धुएं का विशाल गुबार फैल गया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पूरी इमारत में धुआं भर जाने के कारण आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एहतियातन आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। आग पर नियंत्रण और घटना के कारणों की जांच जारी है।
**#Noida #Fire #UttarPradesh #NoidaNews #Sector63 #BreakingNews #UPNews**
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



