दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुरानी पीएनबी के समीप स्थित वट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं ने एकत्रित होकर वट सावित्री की पूजा-अर्चना की।सुहाग के प्रतीक वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा। पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा कराई गई।
महिलाओं ने सामूहिक रूप से सावित्री-सत्यवान की व्रत कथा सुनी और अपने पति की लंबी उम्र व अखंड सौभाग्य की कामना की।पूजा के बाद सुहागिनों ने ब्राह्मणों को फल, वस्त्र और दक्षिणा दान कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। सावित्री ने इसी दिन यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। इसी कारण सुहागिनें पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं।सुबह से ही वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटी रही। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल और सुहाग के सामान की खूब बिक्री हुई। पूरे नबीनगर में धार्मिक माहौल बना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



