कुलदीप कुमार संवाददाता बड़कागांव
सांढ़ पंचायत भवन में 12 वीं इंटर आर्ट्स साइंस कॉमर्स में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुलेखा कुमारी व संचालन गिनी वर्मा ने किया।12वीं परीक्षा में पंचायत स्तरीय बेहतर परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व मुखिया भीखन महतो के नेतृत्व में सम्मानित समारोह किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को 12वीं के बाद किस क्षेत्र में और किस यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करना है इसके बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साथ अलग – अलग क्षेत्र में कैसे अपने आप को प्लेसमेंट किया जा सकता है इसके बारे में पंचायत सचिव अलका कुमारी ने अपने संबोधन से जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति भारत बनाने के लिए शपथ लिए। शपथ लेते हुए लोगों ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवकों की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है । अतः यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े देश के इस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं।मौके पर मुखिया सुलेखा कुमारी, पंचायत सचिव अलका कुमारी, रोजगार सेवक सुरेंद्र ठाकुर ,पूर्व मुखिया भीखन महतो,वार्ड सदस्य संजय कुमार राणा, टेकलाल कुमार, केंद्रीय कुशवाहा समाजसेवी सचिव गिन्नी वर्मा ,पूर्व वार्ड सदस्य आनन्द कुमार पासवान, ओमकार कुमार , जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक जितेंद्र कुमार , विकास प्रसाद दांगी, लीलावती सहित छात्र-छात्राओं मैं कुमारी अंशु प्रिया, श्वेता कुमारी, शशिकांत शर्मा ,चंचल कुमारी, मुस्कान कुमारी ,मोनिका कुमारी, राजेश कुमार ,ललिता कुमारी, राहुल कुमार, मुस्कान कुमारी, सृष्टि कुमारी ,प्रतिभा कुमारी, जूही कुमारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



