जोनल संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार के द्वारा अपर सीआई सी के मुद्दों को गंभीरता से उठाया गया

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाई यूनियन के जोनल पदाधिकारी सह मंडलीय पदाधिकारी और मंडलीय रेलवे अधिकारीगण के बीच दो दिवसीय स्थाई वार्ता बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जोनल संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार एवं मंडल उपाध्यक्ष संतू दास ने अपर सीआई सी के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।जिसमें मुख्य रूप से दैनिक भत्ता ओबरा और सिंगरौली एवं धनबाद मंडल में विभिन्न सेक्शन में जहां पर केवल 10 दिन दिया जाता था। पु:न उसे अपने कार्य के अनुरूप दिया जाएगा। धनबाद मंडल में जहां पर उचित मात्रा में पानी नहीं है उन्हें पर्याप्त पानी की सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा । जिसमें मुख्य रूप से मगरदाहा स्टेशन को प्रमुखता से रखा गया ।

इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत आई डब्लू विभाग (कार्य) में प्रमोशन सह अन्य सुविधाओं एवं भत्ते संबंधित पर विचार शीघ्र किया जाने का आश्वासन मिला ।इंजीनियरिंग विभाग में कार्य करने वाले सभी ट्रैक मेंटेनर को ग्रीष्मकालीन पेट्रोलिंग में उनकी दूरियों को कम करने का सुनिश्चित किया गया । रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, शक्तिनगर एवं अन्य स्टेशनों पर आवश्यकता अनुसार बॉक्स बाय की नियुक्ति अति शीघ्र किया जाएगा। साथ ही जोगीडीह स्टेशन पर बिजली लगाने का कार्य प्रगति को और तीव्रता शीघ्र किया जाएगा। यूनियन द्वारा पुराने एवं नए कुल 109 मदों पर मंडल रेल प्रबंधक एवं सभी मंडलीय पदाधिकारी के द्वारा बहुत से मुद्दों पर तत्काल निराकरण किया गया और बहुत सारे मुद्दों पर कार्य अति शीघ्र किए जाने का आश्वासन मिला।

जोनल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता एवं राजेश कुमार के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को बुके एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार ने अधिकारियों से चोपन हेल्थ यूनिट में रेलवे डॉक्टर की नियुक्ति न होने का मामला उठाया, और धनबाद में अधिकारियों के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि चोपन में बहुत जल्द रेलवे डॉक्टर की नियुक्ति की जाएगी पहली बार चोपन और इसके आसपास के ज्वलंत मुद्दों को प्रशासन के समक्ष उठाने पर चोपन यूनियन के अध्यक्ष संतोष दुबे ने खुशी जाहिर की और कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए यहां के मुद्दों को त्वरित रूप से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया है, इस दौरान जावेद अख्तर, रोशन सोनार, सुजीत यादव, जयप्रकाश, उपेंद्र प्रसाद, रोहित कुमार, सुनील कुमार और कार्यकारी अध्यक्ष सतीश मौर्य और दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)