google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के दुल्हिन बाजार का 22 वर्षीय लाल बना लेफ्टिनेंट

गांव लौटने पर हुआ भब्य स्वागत

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के काब गांव के लाल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर शनिवार को घर लौटा। जहां ग्रामीणों ने फूल माला व डीजे तथा ढोल नगाड़े के साथ भब्य तरीके से स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के काब गांव निवासी वीरेंद्र त्रिपाठी एवं स्वर्गीय नीलम देवी के पुत्र गौतम त्रिपाठी ने 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन जैसी कठिन परीक्षा पास कर गांव समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बाल प्रतियोगिता निकेतन बिहटा से हुआ।

उसके बाद की शिक्षा सैनिक स्कूल बालाचड्डी गुजरात से पूरा किया था। उसके पश्चात ऑफीसर ट्रेंनिंग अकैडमी चेन्नई में 1 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद 7 मार्च 2026 को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। जहां से लौटने पर गौतम त्रिपाठी को काब गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके दौरान ग्रामीणों ने फूलमाला एवं ढोल नगाड़ा व डीजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर वीरेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र त्रिपाठी, विकास कुमार, कुंदन कुमार, सिंधु सिंह, पिंकू कुमार, मृत्युंजय व सनातन सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)