विचाराधीन कैदी हैं 619, और 146 कैदी हैं सिद्ध।
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ सोनभद्र।
सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को जिला कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित किया। निरीक्षण के दौरान अरूण कुमार मिश्र जेल अधीक्षक सोनभद्र तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। जेल में कुल 765 बंदी निरूद्ध मिले जिसमें 619 विचाराधीन थे एवं सिद्धदोष बंदियों की 146 थी।
न्यायाधीश ने सिद्धदोष बंदियों से एक-एक कर सजा के विरूद्ध अपील के बावत् बातचीत किया तथा सभी को बताया कि जो प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हों तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरूद्ध अपीलीय न्यायालय में योजित कर सकते है। इसके अलावा जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान बैरको में कैदियों से मुलाकात कर निःशुल्क विधिक सहायता, सजायाफ्ता बंदियों के अपील के प्रावधान के संबंध में नियमित पेशी खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत् उन्हे बताया। विचाराधीन बंदियों से एक-एक कर बातचीत कर उनके मुकदमें की प्रगति एवं जमानत के संबंध में पूछताछ किया तथा सभी बंदियों को नालसा द्वारा चलायी गयी स्कीमों के बारे में भी जागरूक करते हुए उससे होने वाले लाभ की जानकारी दी।
न्यायाधीश श्री यादव ने सोनभद्र कारागार स्थित पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। बैरक में साफ-सफाई व ठंडी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा गया। किसी भी बंदी द्वारा किसी विशेष प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। निरीक्षण के दौरान समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
यह जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



