google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रेम विवाह के बाद थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों के प्रेमी युगल ने घर से भागकर विष्णुगढ़ प्रखंड के बारय स्थित शिव मंदिर में रविवार को शादी कर ली।क्षेत्र के निवाशी युवक का काफी दिनों से दूसरे थाना क्षेत्र के गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।जिस पर दोनों प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से शादी कर ली।दोनों प्रेमी युगल ने विष्णुगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दोनों ने अपनी स्वेच्छा से शादी कर ली।जिसके बाद विष्णुगढ़ थाना ने दोनों के घर वालों को इसकी सूचना दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)