google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मैदानी स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर बनाने होगें प्रयास- चंदेल

नवागत CMHO डा. चंदेल ने लिया प्रभार
पूजा तिवारी
उमरिया
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रदर्शन के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगें, धरातल पर आम जन और गरीब तबके के लोगों को शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया जायेगा, उक्त बातें आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में पदभार लेने के बाद डा. व्ही एस चंदेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस इलाज के लिए गांव में या गांव के नजदीक अस्पताल का निर्माण किया गया है वहां उन्हें अच्छा से अच्छा इलाज मिले, उन्होंने कहा कि जिस इलाज के लिए वहां वह जाता है उसे वहां इलाज मिले अगर वह इलाज वहां नहीं मिल पा रहा है तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जायेगा, अगर आम जन के इलाज या उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो ऐसी लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार किया जायेगा। ऐसी हर एक बातों पर नजर रखते हुए कार्य किये जायेंगें। शासन से जो सुविधाएं जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध हैं वह सुविधा मरीज तक पहुंचाने भी प्रयास होगें। इस अवसर पर जिला अस्पताल में पदस्थ समस्त डाक्टर, कार्यरत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। बता दें कि डॉक्टर आर के मेहरा के जाने के बाद से उक्त पोस्ट एस बी चौधरी के पास थी, जिसके बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही चरम पर थी स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट आती गई, जिसके फलस्वरूप अब शासन ने डाक्टर व्ही एस चंदेल को प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पदस्थ किया है। उनके CMHO पद का प्रभार लेने से स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होगी वहीं गरीब तबके के मरीजों को उनका परामर्श स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)