google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शहीद मनोज पांडेय का शहादत दिवस मनाया गया

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट, ग्राम प्रधान, माध्यमिक विद्यालय भोपतपुर के शिक्षक एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने मिलकर आज शहीद मनोज पांडे के शहादत दिवस के अवसर पर उनके गांव भोपतपुर स्थित उनके शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया तथा सभी ने शहीद को श्रद्धांजलि दिया।
इस श्रद्धांजलि समारोह में ग्राम प्रधान पुत्र मनीष पांडे ने शहीद के शहादत को याद करते हुए बच्चो को देशभक्ति के लिए प्रेरित किया। पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश नागर (रिटायर्ड) ने सबको शहीद के शहादत के बारे ने बताया तथा उपस्थित बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया तथा वर्तमान पाकिस्तान के साथ चल रहे विवाद के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी भूतपूर्व सैनिक पूरी तरह से तैयार है और हमें जब सरकार या सेना से आदेश मिलेगा हम देश सेवा के लिए अवश्य जाएंगे और देश के।लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिये तैयार है।
इस श्रद्धांजलि समारोह में शहीद के भाई सुरेश पाण्डेय, ग्राम प्रधान पुत्र मनीष पाण्डेय, पूर्वांचल वीर सेना ट्रस्ट के अध्यक्ष, सूबेदार मेजर सुरेश नागर (रिटायर्ड) सहित ट्रस्ट के ब्लॉक संयोजक भूतपूर्व सैनिक अरविंद सिंह, विनोद यादव तथा भूतपूर्व सैनिक सदस्य रमाशंकर सिंह, प्रमोद सिंह, प्रवीण पाल, रमेश पांडे, सुरेश त्रिपाठी, प्रवीण उपाध्याय, शशिकांत सिंह तथा स्कूल के प्रधानाध्यापक, अध्यापक, छात्र, छात्राओं के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)